फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति हत्याकांड में होगी कुर्की

Wed, 28 Jun 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
एक सप्ताह पहले हाईवे पर दिनदहाड़े बाइक सवार दंपत्ति की हत्या के नामजद आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है। अब पुलिस ने शिकंजा कसते हुए हत्यारोपियों के घर की कुर्की की तैयारी शुरू कर दी है। एसएपी के आदेश पर कोतवाली देहात पुलिस ने कुर्की के लिए तैयारी कर ली है। कुर्की के लिए न्यायालय से आदेश किया जाएगा।

नेशनल हाईवे 91 पर दिन दहाड़े बाइक सवार भुट्टो और उसकी पत्नी रहीसा की हमलावरों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। मृतक दंपत्ति की बेटी रेशमा ने कोतवाली देहात में शानू ठाकुर, वशीम और फईम सहित चार लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वारदात के सप्ताह भर बाद भी नामजदों को पकड़ने के लिए पुलिस हाथ पैर मार रही है।
विज्ञापन


अभी तक भी नामजद हत्यारोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं। पुलिस ने शिकंजा कसते हुए हत्यारोपियों के घरों की कुर्की करने का निर्णय लिया है। पुलिस ने कुर्की के लिए आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय से आदेश लेने की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। न्यायालय से आदेश लेना बाकी है। आदेश लेने के बाद हत्यारोपियों की संपत्ति की कुर्की की जाएगी।    

उल्लेखनीय है कि हसनगढ़ी निवासी मृतक भुट्टो अपने ही गांव के नईम की हत्या में जेल में बंद अपने तीन पुत्रों से मिलने गया था। भुट्टों भी एक महीने पहले ही जमानत पर जेल से रिहा हुआ था।
विज्ञापन

जेल से लौटते वक्त हमलावरों ने दंपत्ति पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी।

वहीं मंगलवार को भुट्टो और रहीसा के परिजनों ने एसएसपी ऑफिस में आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की। एसएसपी मुनीराज जी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें