करीब एक करोड़ की लागत से तैयार नवनिर्मित सड़क क्षेत्र में बन रहे बिजलीघर की भेंट चढ़ गई है। ठेकेदारों ने अव्यवस्थित तरीके से काम करते हुए सड़क को उखाड़ दिया है। इसके कारण राहगीरों को काफी दिक्कत भी हो रही है। इस मामले में पालिका अफसर अब पावर कारपोरेशन के अफसरों को पत्र लिखेंगे।
नगर के मां पीतांबरा देवी मंदिर के सामने पावर कारपोरेशन द्वारा 33/11 केवीए बिजलीघर का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य काफी हद तक पूरा हो चुका है। बिजलीघर से अंडरग्राउंड फीडर और लाइन कनेक्ट करने के लिए मार्ग के नीचे लाइन डाली जा रही है।
कार्यदायी संस्था के ठेकेदारों ने 132 केवीए जहांगीराबाद बिजलीघर से निर्माणधीन 33/11 केवीए बिजलीघर तक की सड़क को खोद डाला। खुदाई से निकली मिट्टी को उन्होंने बची हुई सड़क पर डाल दिया गया है। इससे रास्ता ब्लॉक हो गया है। बारिश होने के कारण अब यहां से पैदल निकलना भी दूभर हो गया है।