फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका की जमीन पर काट दी कालोनी

Thu, 21 Jul 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
नगरपा‌‌लिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में भूमाफिया के हौसले बुलंद हैं। भू माफियाओं ने नगर पालिका की नई प्रस्तावित भवन की जमीन पर अवैध कब्जा कर कालोनी काट दी। मामले की जानकारी मिलते ही पालिका अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पालिका अफसरों ने मौके पर जाकर काम रुकवाया। ईओ ने मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी और भूमाफियाओं के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन



नगर के डीएम रोड स्थित नीर की कोठी पालिका की जगह थी। यहां नगर पालिका ने प्रस्तावित नए भवन के लिए चाहरदीवारी कराई थी।  भूमाफिया ने चाहरदीवारी का गेट तोड़कर इस पर कालोनी काटनी काट निर्माण कार्य शुरू करा दिया था। जैसे ही पालिका अफसरों को इसकी भनक लगी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पालिका अफसरों की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ जाकर काम रुकवा दिया। ईओ की तरफ से पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है। इसके अलावा नगर कोतवाली में कब्जा करने वाले भूमाफिया के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें