(ब्यूरो)। सीओ अनूपशहर श्रेष्ठा ठाकुर को एसएसपी ने रविवार शाम लाइन हाजिर कर दिया। फिलहाल सीओ डिबाई दिनेश शर्मा को अनूपशहर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि रविवार शाम एसएसपी सोनिया सिंह ने सीओ अनूपशहर श्रेष्ठा ठाकुर को लाइन हाजिर कर दिया है।
इस कार्रवाई का आन रिकार्ड कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। वहीं सूत्रों का मानना है कि जहांगीराबाद में दलित किशोरी से रेप की कोशिश और घर फूंकने के मामले में लचीली जांच प्रक्रिया को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है।
गौरतलब है कि 14 मार्च को जहांगीराबाद के एक गांव में किशोरी से रेप की कोशिश और उसके बाद पुलिस के सामने ही दलित का घर फूंक दिया गया था। मामले में दो पुलिसकर्मी पहले ही सस्पेंड हो चुके हैं। वहीं तत्कालीन थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह का भी तबादला कर दिया गया था।