फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को लगाई मतदान की स्याही, हालत बिगड़ी

Fri, 25 Mar 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरंगाबाद
विज्ञापन
होली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होली पर रंग लगाने के बहाने चार-पांच युवकों ने गांव के ही 8-10 बच्चों-युवकों के चेहरों पर मतदान में इस्तेमाल होने वाली  स्याही लगा दी। देर रात में बच्चों-युवकों को चेहरे पर जलन महसूस होने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती  कराया। उधर, आरोपी पक्ष ने माफी मांगकर समझौता कर लिया है।
विज्ञापन


होली के दिन दोपहर करीब तीन बजे जाटव मोहल्ले के चार-पांच लड़के रंग लगाने के लिए पवसरा मोड़ पर पहुंचे। उन्होंने यूपी उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष मनोज गुप्ता के पुत्र अक्षय (19) के चेहरे पर रंग पोत दिया। फिर पास में खड़े हरीश जाटव, मोनू, सोनू और राहुल समेत 8-10 बच्चों के चेहरे पर रंग लगा दिया।

रात में इन बच्चों के चेहरे पर जलन शुरू हो गई। इस पर परिजन आनन-फानन में बच्चों को लेकर डॉक्टरों के यहां पहुंचे। उनका इलाज कर रहे डॉ. दुष्यंत शर्मा ने बताय क इन बच्चों के चेहरों पर मतदान में प्रयुक्त होने वाली अमिट स्याही का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन


फिलहाल बच्चों की हालत में सुधार है। शुक्रवार शाम को आरोपी पक्ष के लोग आरोपी लड़कों को लेकर पीड़ित पक्ष के घर पर पहुंचे। परिजनों ने अपने लड़कों की गलती मानते हुए पीड़ित पक्ष से माफी मांगी। इसके बाद ही मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें