फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज ने कार में मारी ठोकर, एक मरा

Fri, 25 Mar 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
हरगांव में शुक्रवार शाम हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार को देखते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, सीतापुर
विज्ञापन
हरगांव में लखीमपुर मार्ग पर रेल क्रॉसिंग पिपरा मंदिर के निकट शुक्रवार शाम एक रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहनों की चपेट में आए रिक्शा चालक समेत तीन लोग जख्मी हो गए। इलाज के दौरान रिक्‍शा चालक मलिखे की मौत हो गई। कार सवार लोग ग्रामीणों के डर से वाहन छोड़कर भाग निकले थे।
विज्ञापन


पिपरा मंदिर के पास लखीमपुर से सीतापुर की ओर जा रही रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी, जिससे कार खेत में चली गई। इस बीच वहां से गुजर रहा एक रिक्शा भी कार व बस की चपेट में आ गया, जिससे बेनीपुर गांव निवासी रिक्‍शा चालक मलिखे, धीरज व राधे जख्मी हो गए। मलिखे ने इलाज के दौरान देर रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें