फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन बेचने के नाम पर 4.5 लाख ठगे

Mon, 12 Sep 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
Rupee shimla
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दूसरों की जमीन का बैनामा करके 4.5 लाख रुपये हड़प लिए। तहसील में दाखिल खारिज के दौरान इसकी जानकारी हुई। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने परिवार सहित हत्या की धमकी दी है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा निवासी सविता(42) ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उसके पति मुकेश कुमार की मालागढ़ निवासी ओमकांत शर्मा से जान-पहचान थी।
विज्ञापन


ओमकांत शर्मा अपने साथी सुनील माहुर के साथ कई बार घर आया था। ओमकांत को रुपये की जरूरत थी, जिसके लिए वह अपनी कृषि भूमि को बेचना चाहता था। उसके बार-बार कहने पर पति व सुनील कुमार ने मिलकर 19 सितंबर 2008 में 4.5 लाख रुपये लेकर बैनामा कर दिया।

बैनामा के बाद दाखिल खारिज करने के लिए जब सदर तहसील में प्रार्थना पत्र दिया तो पता चला कि ओमकांत शर्मा के पास बहुत कम भूमि है। जिस भूमि का बैनामा किया है, उसके कई और मालिक हैं।

तहसील से धोखाधड़ी का पता चला तो महिला के पति मुकेश और सुनील ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने हत्या की धमकी देनी शुरू कर दी। पीड़ितों ने ठग को अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस भेजे। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन


नगर कोतवाल राजवर्धन गौड़ ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर ओमकांत शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें