फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा संचालक से लूटी कार-नगदी

Sat, 17 Sep 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
युवक से लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कार सवार बदमाशों ने वलीपुरा नहर के पास शनिवार सुबह खुर्जा से बुलंदशहर लौट रहे कार सवार ढाबा संचालक से कार, नगदी और मोबाइल लूट लिया। नगर के राधानगर निवासी अनिल कुमार पुत्र ओमप्रकाश खुर्जा क्षेत्र के गांव हजरतपुर के पास ढाबा चलाते हैं। शनिवार सुबह करीब 4 बजे वह ढाबे से बुलंदशहर लौट रहे थे।
विज्ञापन


कार में अनिल के अलावा उनका मामा गोपाल और भतीजा अनूप भी था। वलीपुरा नहर के पास सफेद रंग की कार ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। कार रोकते ही बदमाशों ने गाड़ी को घेर लिया और लूटपाट शुरू कर दी। हथियारबंद बदमाशों ने तीनों से नगदी, मोबाइल और कार लूट ली।

विरोध करने पर पीड़ितों के साथ जमकर मारपीट की गई। बदमाश भतीजे अनूप को अनिल की कार में डालकर ही ले गए। थोड़ी दूरी पर अनिल को फेंककर बदमाश फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आनन-फानन में नाकाबंदी कर बदमाशों को घेरने की कोशिश भी की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें