फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की मौत के मामले में बाग मालिक पर केस

Wed, 28 Jun 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर मासूम की मौत के मामले में बाग मालिक पर एफआईआर दर्ज की गई है। जेई की तहरीर पर बाग मालिक के खिलाफ चोरी से बाग के चारों तरफ अवैध लाइन बिछाकर करंट छोड़ने की एफआईआर दर्ज हुई है। वहीं मामले की विभागीय स्तर से भी जांच शुरू कर दी गई है।

एग्रीकल्चर दफ्तर के सामने मज्जू खां पठान ने आम के बाग में चारों तरफ लोहे का तार बिछा रखा है। इस तार में ट्यूबवेल की लाइन से अवैध रूप से बिजली छोड़ रखी है, ताकि कोई बाग के अंदर न घुस सके। मज्जू खां पठान के बाग में नगर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर निवासी रामगोपाल (12) आम तोड़कर एकत्र करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह आम तोड़ते वक्त करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से गुस्साए परिजनों ने शव सड़क पर रखकर हंगामा किया था। जेई की तहरीर पर बाग    मालिक मज्जू खां पठान के खिलाफ नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर ली गई। कोतवाली प्रभारी  आरके शर्मा ने बताया कि जेई की तहरीर पर आम के बाग मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर  ली गई है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें