अनूपशहर से आ रहे युवक को गांव रूढ़ बांगर के पास नहर पुलिया पर बाइकर्स ने गोली मार दी। पीड़ित ने ससुरालियों पर गोली मारने का आराूेप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल युवक का अदालत में अपनी पत्नी से मुकद्दमा चल रहा है।
पीड़ित यशपाल ने पुलिस को बताया कि 2013 में उसकी शादी गांव वाजिदपुर थाना नरौरा निवासी अनीता से सामूहिक विवाह में बिना दान-दहेज के हुई थी। पत्नी से झगड़ा चल रहा है। वह रविवार सुबह अपने गांव मऊ से साइकिल से अनूपशहर आ रहा था।
इसी दौरान करीब साढ़े नौ बजे गांव रूढ़ बांगर की नहर पुलिया पर दो बाइक पर सवाल सुसराल के नीरज, विपिन, राजेश व एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रोक लिया। यशपाल अपनी साइकिल छोड़कर भागने लगा तो नीरज ने जान से मारने की नीयत से गोली मारी और तमंचा लहराते हुए नरौरा की तरफ भाग गये। गोली उसके पेट में लगी है।