फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर पर बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

Sun, 20 Nov 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अनूपशहर से आ रहे युवक को गांव रूढ़ बांगर के पास नहर पुलिया पर बाइकर्स ने गोली मार दी। पीड़ित ने ससुरालियों पर गोली मारने का आराूेप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल युवक  का अदालत में अपनी पत्नी से मुकद्दमा चल रहा है।
विज्ञापन



पीड़ित यशपाल ने पुलिस को बताया कि 2013 में उसकी शादी गांव वाजिदपुर थाना नरौरा निवासी अनीता से सामूहिक विवाह में बिना दान-दहेज के हुई थी। पत्नी से झगड़ा चल रहा है। वह रविवार सुबह अपने गांव मऊ से साइकिल से अनूपशहर आ रहा था।

इसी दौरान करीब साढ़े नौ बजे गांव रूढ़ बांगर की नहर पुलिया पर दो बाइक पर सवाल सुसराल के नीरज, विपिन, राजेश व एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रोक लिया। यशपाल अपनी साइकिल छोड़कर भागने लगा तो नीरज ने जान से मारने की नीयत से गोली मारी और तमंचा लहराते हुए नरौरा की तरफ भाग गये।  गोली उसके पेट में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें