फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से परेशान किसान ने दी आत्महत्या की चेतावनी

Tue, 25 Apr 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
विज्ञापन
आत्महत्या की चेतावनी - फोटो : DEMO PIC
विज्ञापन
चार माह पूर्व नवीन मंडी में व्यापारी को धान बेचने के बाद रुपये न मिलने से परेशान व्यापारी ने आत्महत्या की चेतावनी दी है। दरअसल धान खरीदने के बाद व्यापारी द्वारा किसान को दिए दो चेक बाउंस हो गए।
विज्ञापन


आरोप है कि कई चक्कर लगाने के बाद भी व्यापारी रुपये देने को तैयार नहीं है। परेशान किसान ने एसडीएम को शिकायती पत्र भेज कर रुपये दिलवाने की मांग की है। अलीगढ़ जनपद के बलरामपुर गांव निवासी नरेंद्र के मुताबिक उन्होंने चार माह पूर्व खुर्जा स्थित नवीन मंडी में व्यापारी को धान बेचा था।

इसमें 80 हजार रुपये किसान को मिलने थे। नरेंद्र ने बताया कि व्यापारी ने उन्हें 13 हजार रुपये कैश दे दिया और बाकी के 67 हजार रुपये का चेक दिया। आरोप है कि चेक खाते में डालने पर बाउंस हो गया।
विज्ञापन


नरेंद्र ने दुबारा जाकर किसान से चेक बाउंस होने की बात कही। व्यापारी ने दूसरा चेक काटकर दे दिया। किसान ने बताया दूसरा चेक भी बाउंस हो गया। रुपये के लिए नरेंद्र कई बार व्यापारी के पास गए लेकिन वह आनाकानी करता रहा।
विज्ञापन


चार माह से भटक रहे नरेंद्र ने परेशान होकर आत्महत्या की चेतावनी दी है। किसान ने बताया कि उन्होंने एसडीएम से भी व्यापारी के खिलाफ शिकायत की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें