फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने कार को मारी टक्कर, बच्चे की मौत

Wed, 02 Nov 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
रामघाट मार्ग पर गांव निबाड़ी बांगर के निकट रोडवेज बस ने एक कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार 12 साल के बच्चे की मौत हो गई जबकि उसके परिवार के सात लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


ग्राम निबाड़ी बांगर के निकट बुधवार को दोपहरबाद नरौरा से अलीगढ की ओर जा रही एक  कार में सामने से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। कार सवार सभी लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एनएपीएस चिकित्सालय पहुंचाया।

वहां अभिषेक पुत्र वीरेश कुमार 12 वर्ष निवासी जलालपुर, अलीगढ़ की मौत हो गई जबकि सर्वेश देवी पत्नी वीरेश कुमार, अंकित निवासी जलालपुर, अलीगढ़ व सरिता पत्नी राजकुमार, पायल पुत्री राजकुमार, मूर्तिदेवी पत्नी साहब सिंह, अशोक व राजकुमार पुत्रगण साहब सिंह निवासी बरेठी, अलीगढ़ घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों में सर्वेश देवी, अंकित, सरिता, पायल, मूर्तिदेवी को अलीगढ़ रेफर किया गया है। एसओ एचएन सिंह ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है।  अनिल कुमार की  तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

सड़क दुर्घटना में किसान की मौत
ग्राम सुंदर नगर सौंदा थान होड़ल जनपद पलवल निवासी विरेंद्र पुत्र श्रीचंद ने बताया कि उसका भाई रोहताश(32)गांव में खेतीबाड़ी करता था। शुक्रवार को वह बाइक से बहन, उसके बच्चों को छोड़ने के लिए बुलंदशहर जा रहा था।

शाम करीब 6.00 बजे झाझर में बालाजी मंदिर के पास सामने से आ रहे अज्ञात कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में रोहताश गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

कार और पिकअप की टक्कर में 18 घायल
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव जैनपुर के पास कार और पिकअप में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। सभी को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव चिड़ावक से लोग जनपद अलीगढ़ के जेवर टप्पल में 16 नवंबर को होने वाले निकाह से पहले भात के कार्यक्रम में शरीक होने पिकअप से जा रहे थे।

बुधवार सुबह करीब 11 बजे जैनपुर के पास बुलंदशहर की ओर से जा रही कार की गुलावठी की ओर से आ रही पिकअप गाड़ी में भिड़ंत हो गई। इसमें पिकअप में बैठे सोफिया (5) पुत्री हनीफ, फरदीन (10) पुत्र रियासत, रिजवान (10) पुत्र रियासत, मुन्नी (55) पत्नी इमरदीन, मेहरू निशा (30) पत्नी खाटू, नसरीन (30) पत्नी असलम, हसनबी (45) पत्नी रियासत अली, शमीम (25) पत्नी याशीन, जरीना, समीना, नूरनसा, संजिता समेत करीब डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि जांच की जा रही है। घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें