फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर हाईवे गैंगरेपः पीड़िता के ताऊ-ताई से की पांच घंटे पूछताछ

Mon, 22 Aug 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
बुलंदशहर पहुंची सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 बुलंदशहर हाईवे गैंगरेप के मामले में रविवार को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन (सीबीआई) टीम पीड़ित किशोरी के ताऊ-ताई से पूछताछ करने पहुंची। टीम ने करीब पांच घंटे की पूछताछ में ताऊ, ताई और उनके बेटे से घटना की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही घटना के दौरान के एक-एक पहलू को बारीकी से समझा।


दोपहर करीब तीन बजे सीबीआई टीम के सदस्य पीड़िता के ताऊ के नोएडा स्थित आवास पर पहुंचे। टीम ने सबसे पहले पीड़िता के ताऊ के बयान दर्ज किए। इस दौरान घटना का समय, घटनास्थल के आसपास की और बदमाशों के बीच हो रही बातचीत के संबंध में जानकारी जुटाई गई।
विज्ञापन


इसके बाद ताई और उनके बेटे के भी बयान सीबीआई अधिकारियों ने दर्ज किए। रात करीब आठ बजे टीम के सदस्य बयान दर्ज कर लौट गए। पीड़िता के पिता ने बताया कि पहले पुलिस और अब सीबीआई की पूछताछ से उन्हें उम्मीद बंधी है कि जल्द से जल्द दरिंदों को फांसी मिलेगी।


 पानी मांगते समय बदमाश को पहचाना
पीड़िता के पिता ने बताया कि घटना के दौरान बदमाशों ने उन्हें धमकाया कि ऊपर की ओर देखा तो जान से मार देंगे। इसके बाद वह लगातार जमीन की ओर देख रहे थे। जब उन्होंने बदमाशों से पानी मांगा, तो ऊपर देखकर एक बदमाश की पहचान की।
विज्ञापन


अब रईस, जबर और शावेज से होगी पूछताछ
 हाईवे पर मां-बेटी के साथ हुए गैंगरेप की जांच कर रही सीबीआई इस मामले में सबसे पहले गिरफ्तार तीन आरोपियों रईस, शावेज और जबर सिंह से पूछताछ करेगी। इनमें से शावेज और जबर सिंह को पुलिस तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें