फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजारों के डेरे पर कच्छा बनियान गैंग का धावा

Sun, 07 Aug 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
कच्छा-बनियान गैंग के बदमाशों ने लूट के इरादे से शुक्रवार रात बंजारों के डेरों पर हमला कर दिया। बदमाशों ने वहां मौजूद सभी को बंधक बना लिया और मारपीट शुरू कर दी। एक युवक बदमाशों के चंगुल से छूटकर हाईवे की ओर दौड़ा और वहां से गुजर रहे वाहन चालकों से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन


वाहन चालकों ने सुखलालपुर पुलिस चेक पोस्ट पर सूचना दी। पुलिस की घेराबंदी से घबराए बदमाश भाग खड़े हुए। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने घंटों जंगलों की खाक छानी, लेकिन बदमाश नहीं मिले। जानकारी के अनुसार एनएच-91 पर कटा खेड़ा में खाली पड़े प्लाट में तीन दिन पूर्व बंजारों ने डेरा डाला था।

शुक्रवार की रात कच्छा-बनियान गैंग के हथियारबंद बदमाशों का गिरोह लूट के इरादे से बंजारों के डेरे में घुस गया। लूट की कोशिश में बदमाशों ने बंजारों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान डेरे से निकलकर एक युवक हाईवे पर पहुंच गया और उसने हाईवे से गुजर रहे वाहनों को रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन


वाहन चालकों ने अनहोनी की आशंका के चलते सुखलालपुर तिराहे पर मौजूद पुलिस पिकेट को जानकारी दी कि हाईवे पर एक युवक वाहनों को रोकने का प्रयास कर रहा है। जानकारी पर पुलिस पिकेट मौके पर पहुंची। युवक ने पुलिस को पूरा घटनाक्रम के बारे में बताया।

आनन-फानन में पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मी डेरे पर पहुंचे और अतिरिक्त फोर्स को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस के पहुंचने से बदमाशों के हौसले पस्त हो गए और बदमाश भाग खड़े हुए। बदमाशों के हमले की सूचना पर चेकिंग पर निकले एसएसपी अनीस अंसारी भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने बदमाशों की तलाश में घंटों जंगलों की खाक छानी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। वहीं, दूसरी ओर बताया जाता है कि पुलिस ने पीड़ित परिवारों को सकुशल दूसरी जगह भेज दिया।

 15 दिन बाद भी नहीं हुआ डकैती का खुुलासा
खुर्जा (ब्यूरो)। देहात थाना क्षेत्र के गांव धराऊं के निकट निर्माणाधीन कोल्डस्टोर में 23 जुलाई देर रात हुई डकैती की घटना को दो सप्ताह से ज्यादा समय हो गया, लेकिन अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। वहीं, पुलिस का दावा है कि बदमाशों की तलाश में टीमें लगी हुई हैं।

गौरतलब है कि 23 जुलाई देर रात हथियारों से लैस बदमाशों ने धराऊ  गांव के पास निर्माणाधीन कोल्डस्टोर पर धावा बोला था। बदमाशों ने काम कर रहे महिला और पुरुष मजदूरों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने थोड़ी दूरी पर बीएसएनएल की पाइप लाइन डालने वाले कर्मचारियों से भी लूटपाट की थी। देहात थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि जल्द ही बदमाशों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें