फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Wed, 01 Feb 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान दिखाता युव‌क। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जाटान मोहल्ला में दिनदहाड़े किराना व्यापारी के मकान का ताला तोड़कर चोर हजारों की नकदी समेत लाखों के जेवरात निकाल ले गए। पीड़ित व्यापारी ने अपने नौकर पर शक जताकर नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

जाटान मोहल्ला निवासी प्रवीण उर्फ छोटू अग्रवाल की सदर बाजार स्थित चौराहे पर किराना की दुकान है। बुधवार दोपहर छोटू अग्रवाल की पत्नी रुचि मकान पर ताला लगाकर दुकान पर चली गई थीं।

इस दौरान मौका पाकर चोर मकान का ताला तोड़कर सेफ में रखी करीब 40 हजार की नकदी, छह सोने की अंगुठियां, सोने की चेन, गले का हार, कुंडल आदि निकाल ले गए। शाम करीब 6 बजे व्यापारी की पत्नी जब लौटी तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है। महिला ने वारदात की जानकारी पति को फोन से दी।
विज्ञापन


पीड़ित व्यापारी ने नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने नौकर को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर औरंगाबाद अरविंद कुमार ने बताया कि व्यापारी पर नौकर के करीब आठ हजार रुपये बकाया थे। इसी के चलते नौकर ने घटना को अंजाम दिया है। पूछताछ की जा रही है।

बंद मकान से हजारों का सामान पार किया
इस्लामाबाद गांव निवासी नसीरुद्दीन मंगलवार रात  परिवार के साथ रिश्तेदारी में गया था। इसी दौरान उसके मकान का ताला तोड़कर चोरों ने पांच हजार रुपये की नकदी, टीवी, बर्तन समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

बाइक चोरी
बीती रात गढ़ स्टैंड स्थित एलआईसी कार्यालय के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। बाइक मालिक जितेंद्र निवासी सेगाजगतपुर ने स्याना कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया है। जितेंद्र ने बताया कि वह बाइक एलआईसी कार्यालय के बाहर खड़ी करके काम से कार्यालय में गया। जब वह वापस आया तो उसे बाइक गायब मिली। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें