फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में डांस को लेकर मारपीट, भाकियू नेता समेत पांच गिरफ्तार

Mon, 16 Jan 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरंगाबाद
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारात में शराब पीकर डांस करने पहुंचे दूसरे समुदाय के तीन युवकों को बारातियों ने पीट दिया। बौखलाकर युवकों ने अपने साथियों को बुला लिया लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस के पहुंचने पर वे भाग निकले। बाद में पुलिस की मौजूदगी में ही बारात चढ़ सकी।
विज्ञापन


इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने भारतीय किसान युनियन के नगराध्यक्ष समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण तनाव का माहौल बना हुआ है। 

बता दें कि मोहल्ला गोला कुआ निवासी कलुवा सैनी के पुत्र हेमंत की शादी मेरठ के भूमिया पुल निवासी युवती से शनिवार रात होनी थी। वधू पक्ष अपने रिश्तेदारों को लेकर औरंगाबाद ही पहुंच गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात करीब नौ बजे खेत की रस्म होने के दौरान डीजे पर युवक नाच रहे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान दूसरे समुदाय के तीन युवक शराब के नशे में धुत होकर डीजे पर नाचने लगे। लोगों ने विरोध किया तो उनके साथ अभद्रता कर दी। इससे क्षुब्ध होकर दूल्हे पक्ष के लोगों ने तीनों की पिटाई कर दी। इस पर तीनों युवक 40-50 युवकों के साथ मौके पर पहुंचे और बारातियों पर हमला करने की कोशिश की।

तभी 100 नंबर पर मिली शिकायत पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख आरोपी भाग गए। बाद में पुलिस ने अपनी मौजूदगी में बारात की चढ़त कराई। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी।


पुलिस ने एक पक्ष से भारतीय किसान युनियन के नगराध्यक्ष रवि सैनी, सुनील, राजू और महेश जबकि दूसरे पक्ष से यामीन को गिरफ्तार किया है। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण तनाव का माहौल बना      हुआ है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें