फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हिरासत पर फूटा गुस्सा

Mon, 16 Jan 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘हफ्तेभर पहले स्याना रोड पर चार लोगों से हुई लूट कबूलवाने के लिए मंडी चौकी पुलिस गांव मानकपुर के रहने वाले पांच युवकों को अवैध रूप से हिरासत में रखकर पांच दिन से पीट रही है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं उन्हें छोड़ने के लिए चौंकी इंचार्ज परिजनों से रिश्वत मांग रहे हैं।’ यह गंभीर आरोप लगाते हुए मानकपुर के ग्रामीणों ने रविवार को मंडी चौकी पुलिस के खिलाफ एसएसपी आवास पर प्रदर्शन किया। 


मानकपुर के सुरेश, मुनेश, प्रवीन,रामोतार, संजय, आदेश, राजवती, संतोष, सोमवती, सुधा आदि ने बताया कि करीब पांच दिन पहले पुलिस गांव पहुंची और मानकपुर निवासी श्यामवीर उर्फ छोटे पुत्र महेंद्र, मोनी पुत्र सुकेंद्र, राहुल पुत्र विक्रम, राहुल पुत्र लायकराम, मुंगली पुत्र सतवीर सिंह को उठाकर चौकी ले आई।
विज्ञापन


पुलिस करीब एक सप्ताह पहले स्याना रोड पर कार में चार लोगों के साथ लूट की वारदात कबूलवाने के लिए पांचों को पीट रही है।  श्यामवीर की मां संता देवी और राहुल की मां मंजू का आरोप है कि पुलिस युवकों को छोड़ने की एवज में घूंस मांग रही है।

वहीं मोनी की मां गीता देवी का आरोप है कि जब परिजनों ने चौकी पहुंचकर चालान करने या छोड़ने की बात कही तो उनके साथ भी मारपीट की। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस न तो उनका चालान कर रही है और न ही उन्हें छोड़ रही है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें