सिकंदराबाद में किशोरी को अगवा कर गैंगरेप के मामले में पुलिस की संवेदनहीनता के खिलाफ भाजपाइयों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को भाजपाई एसएसपी आवास पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। एसएसपी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
भाजपा के जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने एसएसपी को दिए पत्र में बताया कि 16 नवंबर को सिकंदराबाद में नाबालिग बच्ची को अगवा कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया था। नाबालिग बरामद होने के बाद पुलिस ने उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए।
जिसमें उसने तीन आरोपियों के नाम बता दिए थे । भाजपा के मीडिया प्रभारी शरद त्रिवेदी ने बताया कि आरोपियों के पिता की एक राजनीतिक पार्टी में पहुंच है। इसके चलते पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। सोमवार को भाजपाई एसएसपी आवास पहुंचे।
जहां उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपाइयोें ने एसएसपी सोनिया सिंह से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसएसपी सोनिया सिंह ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। एसएसपी आवास पहुंचे लोगों में आनंद चौधरी, जुगेंद्र सिंह आर्य, देवेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, ठॉ. सतीश सिंह एडवोकेट, विपिन रस्तौगी आदि मौजूद रहे।
साथियों के साथ किया था अगवा
नाबालिग छात्रा को अगवा कर 10 दिनों तक बंधक बनाकर दोस्तों के साथ गैंगरेप करने के आरोपी ने पहले छात्रा से जान पहचान बढाई थी। इसका खुलासा आरोपी की सीडीआर से हुआ। बता दें कि 16 नवंबर को नगर निवासी छात्रा को ट्यूशन पढ़ने जाने के दौरान नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया गया था।
पुलिस ने 26 नवंबर को छात्रा को बदहवास हालत में सुखलालपुर से बरामद किया था। छात्रा के मजिस्ट्रेट बयान के आधार पर पुलिस ने नगर निवासी शाहवेज, उबैद, हसन, सलीम के खिलाफ गैंगरेप, अपहरण आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।