बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर दंपति से कुंडल लूट लिए। सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र की कांबिंग की लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। ढ़कौली निवासी अमन सिंह अपनी पत्नी सुनीता के साथ बाइक से बीबीनगर की ओर आ रहे थे।
ग्राम खरकाली में रजवाहे के निकट पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर उन्हें रोका और सुनीता के कान के कुंडल उतरवा लिए। इसी दौरान ग्रामीणों को बाइकों से आता देख बदमाश भागने लगे। इसके चलते लूटा गया एक कुंडल मौके पर ही गिर गया।
पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी तो उपनिरिक्षक महिपाल सिंह मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की सहायता से क्षेत्र की कांबिंग कराई लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए।