गश्त के दौरान सिपाहियों पर हुए जानलेवा हमले की घटना को छिपाने के मामले में एसओ बीबीनगर और बीट कांस्टेबल पर गाज गिरी है। एसएसपी ने दोनों को जांच के बाद सस्पेंड कर दिया। एसएसपी ने पुलिस लाइन से दरोगा गणेश चौहान को बीबीनगर थाने का प्रभारी बनाया गया है। सिपाहियों पर हुए हमले को उच्चाधिकारियों से छिपाए रखा था।
शुक्रवार रात सिपाही अमरजीत सिंह अपने साथी अनिल कुमार के साथ निजी कार से कटक नहर पुल से कुचेसर मार्ग पर गश्त कर रहे थे। तभी गांव लुधपुरा से तिबड़ा मार्ग पर क्रेशर के निकट संदिग्ध अवस्था में बिना नंबर के खड़ी सेंट्रो कार को सिपाहियों ने चेक किया।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर गाड़ी चालक हिस्ट्रीशीटर बदमाश गांव तिबड़ा के प्रधानपति हरेंद्र सिंह ने अपने पिता जगवीर व साथियों के साथ मिलकर सिपाहियों पर जानलेवा हमला बोल दिया। जिससे सिपाही अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश सिपाहियों की वैगनआर कार लूट कर कुचेसर रोड की तरफ भाग गए।
बीट कांस्टेबल गौरव कुमार ने घटना की जानकारी एसओ बीबीनगर प्रभाष चंद को दी। एसओ सुभाष चंद ने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने शनिवार शाम एसओ सुभाष चंद को लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी सोनिया सिंह ने बताया कि जांच के बाद बीट कांस्टेबल गौरव कुमार और प्रभाष चंद को सस्पेंड कर दिया।