बाइक सवार बदमाशों ने फैक्ट्री कर्मी को रास्ता पूछने के बहाने रोककर लूटने की कोशिश की। विरोध करने बदमाशों ने कर्मी को चाकू से कई जगह वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लोगों को देख आरोपी भाग गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत होने पर उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
गुलावठी थाना क्षेत्र के उस्तरा गांव निवासी अमरदीप पुत्र विक्रम सिंह ने बताया कि वह गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर स्थित यामाहा फैक्ट्री में काम करता है। शुक्रवार सुबह वह बाइक से ड्यूटी से लौट रहे थे।
अमरदीप ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में श्री सीमेंट फैक्ट्री के सामने करीब 10.00 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने उसे रोक लिया, फिर लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने अमरदीप पर चाकू से कई वार कर घायल कर दिया।