फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुगाड़ की बिजली से रोशन हो रहा अंसारी रोड क्षेत्र

Wed, 01 Feb 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर का सबसे मुख्य क्षेत्र जुगाड़ की बिजली से रोशन हो रहा है। करीब 20 दिन से कारपोरेशन अफसर बिजली आपूर्ति को व्यवस्थित नहीं कर सके हैं।   वैकल्पिक व्यवस्था कर आपूर्ति दी जा रही है। इसके कारण हजारों उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और कटौती का भी सामना करना पड़ रहा है। आपूर्ति सुचारु होने मेें अभी सात दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन


अंसारी रोड बिजलीघर को पोषित कर रही एचटी लाइन डीएवी तिराहे के पास नगर पालिका की जेसीबी से क्षतिग्रस्त हो गई थी। अफसरों ने वैकल्पिक व्यवस्था कर अंसारी रोड बिजलीघर के फीडर डीएम रोड बिजलीघर और हाइडिल कॉलोनी बिजलीघर से पोषित कर दिए।

तब से अंसारी रोड बिजलीघर क्षेत्र में आपूर्ति इसी प्रकार चल रही है। एक्सईएन बुलंदशहर डीसी शर्मा ने बताया कि नगर पालिका की जेसीबी ने काम करते समय लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिसके कारण परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें