फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु व्यापारियों को घायल कर 50 हजार रुपये लूटे

Sun, 19 Feb 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कार सवार आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने रविवार की दोपहर पशु व्यापारियों से 50 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारियों को तमंचे की बट से घायल कर दिया। मौके पर बदमाशों ने फायरिंग भी की। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस घायल व्यापारियों को सीएचसी लाई।

लूट का मैसेज वायरलेस पर फ्लैश हुआ तो स्याना के साथ हापुड़ के हाफिजपुर थानाक्षेत्र में चेकिंग शुरू कर दी गई। इस बीच बदमाश गांव महमूदपुर के समीप मध्यगंग नहर के पास बंद रास्ता देखकर कार छोड़कर भाग गए। हाफिजपुर पुलिस ने कार बरामद कर सूचना स्याना पुलिस को दी। स्याना पुलिस एक व्यापारी को लेकर हाफिजपुर पहुंची और कार की शिनाख्त कराई।  
विज्ञापन


रविवार की दोपहर ग्राम केशोपुर सठला निवासी पशु व्यापारी नवाब, शौकीन व बाबू बाइक से स्याना की रविवार पशु पैंठ आ रहे थे। बीबीनगर-बुलन्दशहर रजवाहे पर बब्बू भाई के बाग के समीप पीछे से आई कार ने बाइक को टक्कर मार दी। तीनो व्यापारी गिरे तो बदमाशों ने उन पर तमंचे तान दिए।

दो बदमाशों ने नवाब को पकड़ लिया व उसके जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने तीनों बदमाशों के सिर पर तमंचे की बट मारी जिससे तीनों घायल हो गए और  बदमाश  भाग गए। सूचना मिलने पर सीमावर्ती जिलों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया।

मौका-ए-वारदात हापुड़ में हाफिजपुर थानाक्षेत्र से लगा होने के चलते वहां भी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। इस  दौरान महमूदपुर की मध्य गंग नहर की पटरी के बराबर में  बदमाशों कार छोड़कर भाग गए। इस बीच हाफिजपुर पुलिस भी पीछा करते हुए वहां पहुंच गई। सूचना   पर स्याना पुलिस भी पीड़ित व्यापारी नवाब को लेकर हाफिजपुर  पहुंची और कार की शिनाख्त कराई।
विज्ञापन


गन प्वाइंट पर स्याना के दंपति को लूटा
 सिंभावली क्षेत्र के वैट गांव के पास नहर की पटरी पर रविवार देर रात दंपति को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लूट लिया। बदमाश दंपति से तीन मोबाइल, सोने के कुंडल, चेन और नकदी लेकर भाग गए।  बुलंदशहर के स्याना निवासी सद्दर रविवार को सिंभावली क्षेत्र के वैट गांव में अपनी ससुराल में आया था। देर रात पत्नि के साथ बाइक से वापस बुलंदशहर लौट रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें