फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर के पशु तस्करों ने की गढ़ पुलिस पर फायरिंग

Thu, 02 Jun 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर/गढ़मुक्तेश्वर
विज्ञापन
सिंभावली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी गोतस्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजपुर गांव में गोकशी कर रहे पशु तस्करों ने पुलिस ने घोरा तो उन्होंने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए चार तस्करों को दबोच लिया जिसमें से दो बुलंदशहर के रहने वाले निकले। उनके दो साथ भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मौके से एक गाय और दो बैल को मुक्त कराया है।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे मुखबिर की सूचना पर सिंभावली पुलिस टीम आनन फानन में राजपुर गांव के जंगल में पहुंची। जहां गन्ने की फसल  में गोकसी कर रहे गो तस्करों ने पुलिस को देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए आसपास के खेतों की घेराबंदी कर चार आरोपियों को दबोच लिया। हालांकि उनके दो साथी चकमा भाग गए। पुलिस ने मौके पर एक गाय, दो बैल और एक मवेशी के अवशेष समेत उन्हें काटने को लाए गए उपकरण भी बरामद किए हैं। जीवित मिले गौशाला के संरक्षण में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


 एसओ एनके शर्मा ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए पशु तस्कर महरबान, नफीस निवासी जलालपुर, बुलंदशहर और मुनफअत, जमालुद्दीन राजपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनके दो साथी साजिद और सलीम निवासी राजपुर भागे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से तीन छुरी, कुल्हाड़ी, चाकू, तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। आरोपियों और उनके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें