फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक सहित एक गिरफ्तार

Thu, 02 Jun 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा के जामनीवाला क्षेत्र से चोरी की बाइक को पुलिस ने बरामद किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जामनीवाला निवासी इकबाल की बाइक चोरी हो गई। इसकी शिकायत उसने पांवटा पुलिस थाने में की। चोरी की बाइक की मरम्मत करवाने आरोपी मालवा कॉटन के समीप स्थित एक गैराज पर पहुंचा। पुलिस ने आरोपी आशीष उर्फ हीरा निवासी बंगाला बस्ती अजीवाला को बाइक समेत मौके पर ही दबोच लिया। सब इंस्पेक्टर बलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। पांवटा और आसपास के क्षेत्रों में वाहन चोरी के कई मामले सामने आ चुके हैं। जांच में जुटी पुलिस आरोपी से अन्य चोरी मामलों में भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने बताया कि अजीवाला बस्ती निवासी आरोपी आशीष उर्फ हीरा के खिलाफ पहले भी वाहन चोरी का मामला आ चुका है। जामनीवाला से चोरी बाइक आरोपी से बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें