फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर की चहारदीवारी तोड़ने पर फूटा गुस्सा

Tue, 28 Mar 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
सलेमपुर कायस्थ गांव में स्थित मंदिर की तोड़ी गई दीवार।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंदिर की बाउंड्री वाल क्षतिग्रस्त होने पर बाल्मिकी समाज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने तहसील प्रशासन पर बाउंड्री वाल को तुड़वाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। लोगों ने बाउंडी वाल का निर्माण जल्द नहीं करवाने पर आंदोलन की चेतावनी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सलेमपुर कायस्थ गांव के बाहरी छोर पर वाल्मीकि मंदिर है। समाज के लोगों का आरोप है कि सोमवार देर शाम तहसील प्रशासन की टीम ने उनके मंदिर की बाउंड्री वाल को क्षतिग्रस्त कर दिया। बाउंड्री वाल के क्षतिग्रस्त होने से वाल्मीकि समाज के लोगों में रोष फैल गया।

बाउंड्री वाल के निर्माण की मांग को लेकर वाल्मीकि समाज के पूर्व प्रधान प्रमोद, अभिषेक, श्योराज, करण, संजय, कुसुम, सुमित्रा, रीना, कांता,शिमला समेत काफी संख्या में लोगों ने मंदिर के बाहर हंगामा किया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं, तहसील प्रशासन ने मामले की जानकारी से ही इंकार किया। एसडीएम कन्हई सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें