फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौका-ए-वादात के पास फिर महिला से रेप की कोशिश

Wed, 03 Aug 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
रेप - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली देहात की ठंडी प्याऊ चौकी क्षेत्र में हाईवे से चंद किलोमीटर की दूरी वाले गांव में खेत पर जा रही महिला से रेप की कोशिश की गई। पीड़िता किसी तरह भागकर गांव पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। आरोपी दूसरे समुदाय का होने के चलते गांव में तनाव हो गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग-91 से सटे एक गांव की दलित महिला बुधवार दोपहर खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने जा रही थी। रास्ते में ही दूसरे समुदाय का युवक तारिफ पुत्र शेरू मिल गया। उसने महिला को खेत में खींचकर रेप की कोशिश की।
विज्ञापन


महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। एसओ कोतवाली देहात रामेश्वर सिंह ने बताया कि तारिफ पुत्र शेरू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें