अरनिया क्षेत्र में एक बीआरसी हीलाहवाली बरत रहा है। काम में सुस्ती का आरोप लगाकर बीईओ ने बीआरसी को बीएसए से हटाने की संस्तुति कर दी है। शिकायत मिलने पर बीएसए ने मामले की जांच शुरू करवा दी है। अरनिया क्षेत्र के बीईओ ने बीएसए को शिकायत भेजी है कि एक बीआरसी पिछले काफी समय से काम में रुचि नहीं ले रहा है।
मनमर्जी से काम करता है और कार्यों में बाधा डालने की कोशिश करता रहता है। बिना सूचना दिए अवकाश पर चला जाता है। इसलिए उसे यहां से हटाकर किसी दूसरे स्थान पर नियुक्त कर दिया जाए।
बेसिक शिक्षा अधिकारी वेदराम के अनुसार बीईओ की शिकायत पर बीआरसी की जांच शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। यदि शिकायत सही पाई गई तो बीआरसी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।