फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी

Fri, 28 Oct 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
rape with minor
विज्ञापन

विज्ञापन
हाईवे-91 पर मां-बेटी के साथ हुए गैंगरेप मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम ने चार्जशीट पेश करने के लिए सीबीआई से समय मांगा। सभी छह आरोपियों की 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की। कोर्ट ने दो नवंबर तक आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है।

माना जा रहा है कि दो नवंबर को सीबीआई टीम कोर्ट में चार्जशीट पेश कर सकती है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 28 अक्तूबर की दोपहर डेढ़ बजे सीबीआई टीम की ओर से विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट न्यायाधीश ध्रुव कुमार तिवारी के न्यायालय में एक प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन


सीबीआई की ओर से प्रार्थना पत्र में जेल में बंद सभी छह आरोपियों की 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की। साथ ही चार्जशीट पेश करने के लिए समय मांगा। न्यायाधीश ने सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत दो नवंबर तक बढ़ा दी है। सीबीआई की ओर से न्यायालय में चार्जशीट पेश करने की निर्धारित समयावधि 29 नवंबर को पूरी हो रही है।

बता दें कि 29 अगस्त की रात हाईवे पर मां-बेटी के साथ गैंगरेप की वारदात हुई थी। पुलिस ने एक अगस्त को आरोपी रईस, जबर सिंह और शाबेज को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।इसके बाद नौ अगस्त को पुलिस ने कन्नौज निवासी सलीम, परवेज और साजिद को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि सातवां आरोपी फाती अभी भी फरारी काट रहा है।
विज्ञापन


15 अगस्त से सीबीआई मामले की जांच कर रही है। तब से अब तक आरोपियों की न्यायिक हिरासत कई बार बढ़ चुकी है। अब माना जा रहा है कि सीबीआई टीम दो नवंबर को कोर्ट में चार्जशीट पेश कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें