दो इमाम से मारपीट, बदसलूकी व लूटपाट करने के आरोप में पुलिस ने असाबर बस अड्डे के पास से दो युवकों मनु उर्फ राहुल एवं टिल्लू निवासी असाबर को दबोच लिया है।
इनके पास से पांच-पांच सौ रुपये बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विवेक राय ने बताया कि आरोपियों को असाबर बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया है।
दोनों आरोपियों के पास से 500-500 रुपये बरामद किए गए हैं। बता दें कि 20 दिसंबर की रात असाबर के निकट बागवाला मस्जिद के इमाम मौलाना अफसर अली एवं सैंठा मस्जिद के इमाम मौलाना नूर मोहम्मद के साथ आरोपियों ने मारपीट कर लूटपाट की थी।
इस मामले में इमाम अफसर अली ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में मनु एवं रोहित को नामजद कराया गया था।
जांच के बाद एक नामजद अभियुक्त रोहित का नाम गलत पाया गया। जांच में एक अन्य आरोपी टिल्लू का नाम प्रकाश में आया। इमामों से मारपीट व लूटपाट करने के आरोप में मनु एवं टिल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है।