फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनीम ने दामाद के साथ मिलकर रची थी साजिश

Mon, 21 Mar 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दो दिन पहले मुनीम से हुई लूट की वारदात फर्जी निकली। मुनीम ने दामाद के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। दामाद ने ही ससुर के कहने पर उससे 2.80 लाख रुपये और उसकी स्कूटी लूटी थी। पुलिस ने आरोपी मुनीम के दामाद के घर से लूटी गई स्कूटी और 2.80 लाख रुपये बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि सूर्य नगर निवासी विनय खेतान ने 19 मार्च शाम तहरीर दी थी कि दस साल से दुकान पर भगवत पुत्र बूने सिंह लोधी निवासी गांव सेमली नौकरी करते हैं। शनिवार दोपहर एक बजे उसने भगवत को 2.80 लाख का चेक पंजाब नेशनल बैंक से भुनाने के लिए भेजा था।

देर शाम सूचना मिली कि भगवत औरंगाबाद थाना क्षेत्र के बालका गांव के जंगल में है। भगवत ने पुलिस और व्यापारी को लूट की बात बताई। पुलिस की पूछताछ में भगवत ने बताया कि करीब एक साल पहले उसने अपनी बेटी की शादी लुधियाना थाना अगौता निवासी रोदास पुत्र मदनलाल लोधी के साथ की थी।
विज्ञापन


शादी में उस पर लाखों रुपये का कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने को भगवत ने दामाद रोदास के साथ मिलकर साजिश रची। एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम के लिए 5000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें