फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला मुनीम का शव

Thu, 01 Dec 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के चरौरा गांव में बृहस्पतिवार सुबह शादीशुदा युवक का शव पेड़ से लटका मिला। उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने आत्महत्या करने की बात कही है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक चरौरा निवासी दिनेश कुमार (24) पुत्र कुड़िया ईंट-भट्ठे पर मुनीम था। परिजनों ने बताया कि दिनेश बुधवार शाम करीब छह बजे घर से खाना खाकर निकला था। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों ने जंगल में दिनेश का शव पेड़ से लटका देख परिजनों को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची अहार पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। तलाशी लेने पर दिनेश के पैंट की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा था कि मैं अपनी मौत का स्वयं जिम्मेदार हूं। एसओ अहार शैलेश कुमार त्यागी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन


 देवीपुरा निवासी शाकिर का था नाले में मिला शव
नगर कोतवाली क्षेत्र में दो दिन पहले नाले में मिले युवक के शव की पुलिस ने 30 घंटे बाद देवीपुरा निवासी शाकिर पुत्र इश्तियाक के रूप में शिनाख्त कर ली है। परिजनों के मुताबिक उसे मिर्गी के दौरे पड़ते थे।  नगर कोतवाल पोसीराम शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शाकिर की मौत पानी में डूबने से होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें