फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे पांच लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख ठगे
विज्ञापन

- पीड़ित ने जमीन गिरवी रखकर दिए थे रुपये, बैंक ने जारी की रिकवरी, भुखमरी की कगार पर पीड़ित
- कर्ज की राशि बढ़कर पहुंची दस लाख के पार
अमर उजाला ब्यूरो
चोला। आर्मी में बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर किसान से जालसाज ने पांच लाख रुपये की ठगी कर ली। नौकरी तो नहीं लगी जमीन गिरवी रखकर लिए गए कर्ज की राशि दस लाख के पार पहुंच गई। बैंक ने किसान की आरसी जारी कर दी है, जिसके चलते किसान मानसिक तनाव में आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर है। वहीं जालसाज किसान को रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर रुपये दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव बिझट-सुजानपुर निवासी रविंद्र पुत्र कुंवरपाल ने बताया कि वह एक गरीब किसान है। तीन साल पहले चोला चौकी क्षेत्र के गांव कौंदू निवासी एक युवक ने आर्मी में अपनी पहुंच बताते हुए उसे झांसे में ले लिया और आर्मी में उसके बेटे अनूप की नौकरी लगवाने के नाम पर उससे पांच लाख रुपये ले लिए। बताया कि उसने किसान क्रेडिट कार्ड पर रुपये निकालकर युवक को दिए थे। तीन साल तक वह उसे बेटे को भर्ती कराने का झूठा आश्वासन देता रहा। बेटे की नौकरी तो नहीं लगी मगर बैंक से लिया कर्ज पांच लाख से बढ़कर दस लाख हो गया। कर्ज में डूबा होने के कारण वह भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। बैंक ने रिकवरी के लिए उसकी आरसी जारी कर दी है। इसके चलते वह मानसिक तनाव में आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर है। बताया कि रुपये वापस मांगने पर अब आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। रविंद्र ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर रुपये वापस दिलाने और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - चौकी प्रभारी बच्चू सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें