फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्छा बनियानधारी गैंग ने 9 घरों में डाला डाका

Sun, 05 Jun 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ढकौली गांव में शनिवार रात कच्छा-बनियानधारी गैंग के एक दर्जन डकैतों ने जमकर कहर बरपाया। डकैत सात घरों में डाका डाल लाखों की नगदी-जेवरात सहित अन्य कीमती सामान लूट ले गए। 
विज्ञापन


विरोध करने पर डकैतों ने एक महिला की पिटाई कर दी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना के बाद घंटों देरी से मौके पर पुलिस पहुंची तो गुस्साए ग्रामीणों ने नारेबाजी शुरू कर दी। सबसे बड़ी बात यह है कि पीड़ितों ने कई बार एसएसपी को फोन मिलाया लेकिन रिसीव नहीं हुआ।

शनिवार रात करीब 12 बजे ढकौली निवासी दाऊद पुत्र साकिर के घर पर कच्छा-बनियानधारी गैंग ने धावा बोल दिया। डकैत उनके घर से ढाई हजार रुपये की नगदी और सोने की अंगूठी, गले का सेट, दो जोड़ी पाजेब लूट ले गए। इसके बाद मंजूर पुत्र सुम्मेर अली के घर से तीन हजार रुपये की नगदी और दो मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन


जुल्फिकार पुत्र कामयाब अली के घर से खाने-पीने का सामान बदमाश ले गए। बाबू पुत्र नजीर के घर से ढाई हजार रुपये की नगदी और दो सोने की अंगूठी, पाजेब, गले का सेट और बिछुए लूट लिए। मोहज्जम पुत्र मुनसेफ से 26 हजार रुपये की नगदी, संदूक में रखी अंगूठी, बिछुए और पाजेब छीन लिए।

नजर मोहम्मद पुत्र अलाउद्दीन से 1100 रुपये की नगदी, सोने की झुमकी, अंगूठी, 35 जोड़ी नए कपड़े समेटकर ले गए। हरपाल पुत्र रामसिंह की पत्नी बबीता से पाजेब और अंगूठी हाथ-पैरों से निकाल ली। कुंडल निकालते समय विरोध करने पर डकैतों ने उनकी पिटाई कर दी।

बीच-बचाव को आए पति हरपाल (दिव्यांग) के हाथ में डंडा मार दिया, जिससे हाथ में फ्रैक्चर हो गया। दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  पीड़ितों की सूचना के बाद भी पुलिस घंटों देरी से पहुंची तो ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। रविवार की दोपहर पीड़ितों ने थाने में डकैतों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें