फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसे में सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग हादसे में सात घायल
विज्ञापन

खुर्जा। पहासू और खुर्जा में हुए सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर के रबूपुरा कस्बा निवासी कल्लन सिंह अपने परिवार के सदस्यों के साथ कार में सवार होकर शुक्रवार सुबह किसी कार्य से खुर्जा आ रहा था। जब वह खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में सिकंदरपुर मार्ग पर गांव समसपुर के पास पहुंचा तभी कच्चे रास्ते से निकले ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार कल्लन सिंह, सुमित कुमार, राजेश, विमल, अरुण समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों की चीखपुकार सुनकर मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। लोगों ने फोन करके पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने सुमित को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। साथ ही अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उधर, आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। इसके अलावा दूसरी तरफ पहासू क्षेत्र में खुर्जा मार्ग पर पल्लाझाल नहर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव बगराई निवासी अमित गंभीर घायल हो गया। उसे खुर्जा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें