मंडी। 2011 से धोखाधड़ी के मामले में वांछित दो उद्घोषित अपराधियों को मंडी पुलिस ने सोलन से गिरफ्तार किया है। मंडी एसआईयू के इंचार्ज सुनील कुमार सांख्यान ने इसकी पुुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नरेश कुमार और उनकी पत्नी कांता देवी बीबीएमबी कॉलोनी सुंदरनगर में रहती हैं। धोखाधड़ी समेत कई धाराओं के तहत दोनों पर मुकद्दमा दर्ज था। आरोपी अभी तक छह बार ठिकाने बदल चुके थे। आरोपियों को भनक भी लग चुकी थी कि पुलिस उनको लगातार तलाश कर रही है। लेकिन पुलिस ने दोनों को सूचनाओं के आधार पर दबोच लिया। टीम में एएसआई, एचएचसी महेंद्र सैनी और दिनेश चौधरी शामिल रहे।