फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ की शराब, दर्जनों तस्कर और 405 तमंचे हुए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दो करोड़ की शराब, दर्जनों तस्कर और 405 तमंचे बरामद
विज्ञापन

बुलंदशहर। 35 दिन, करोड़ों रुपये कीमत की हजारों लीटर शराब, भारी मात्रा में अवैध हथियार, हजारों लोग मुचलका पाबंद और सैकड़ों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई। इस आंकड़े को देख वर्तमान समय में जिला अपराध मुक्त नजर आता है। यही आंकड़ा चुनाव से पूर्व पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है। आखिर चुनावी सीजन में ही पुलिस की नींद क्यों खुलती है। चुनाव से पहले भी इस तरह की कार्रवाई हो तो जिला अपराध मुक्त हो सकता है।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा गत 10 मार्च को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 की घोषणा के साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई । इससे पूर्व पुलिस की कार्यप्रणाली सामान्य स्तर पर कार्य कर रही थी। लेकिन, आदर्श आचार संहिता के लागू होते ही जिला पुलिस हरकत में आ गई। शराब माफिया, हथियार तस्कर, असामाजिक तत्वों और बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने अचानक डंडा चलाना शुरू कर दिया। सोमवार को एसएसपी एन कोलांचि ने प्रेसवार्ता कर बताया कि सबसे पहले मतदान को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों की सूची तैयार की गई। थानेदारों से मिले इनपुट के बाद चिन्ह्ति किए गए असामाजिक तत्वों पर 107/116 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी थी। जिला पुलिस अब तक करीब 50 हजार असामाजिक तत्वों को चिन्ह्ति कर चुकी है। जिसके तहत पुलिस अब तक करीब 32 हजार असामाजिक तत्वों को मुचलका पाबंद कर चुकी है। साथ ही अभी तक करीब 1100 शातिरों पर 110 जी की कार्रवाई व 175 शातिरों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। जिसमें शराब माफिया से लेकर अन्य अपराधी शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने इस दौरान 405 अपराधियो को 405 तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा बुलंदशहर और अनूपशहर पुलिस ने दो अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों का भी भंडाफोड़ किया है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने इन 35 दिनों के भीतर करीब 45 हजार लीटर गैर प्रांत की अवैध शराब बरामद की है। इस शराब की मार्केट में कीमत करीब 2 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। एसएसपी ने बताया कि यह अभियान बदस्तूर जारी है, जिससे साफ है कि आगामी दूसरे चरण का मतदान होने तक यह संख्या अभी काफी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें