एटीएम बदलकर खाते से निकाले 12 हजार
सिकंदराबाद। एटीएम कार्ड बदलकर युवक के खाते से 12 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर के मोहल्ला चौधरीवाड़ा निवासी विपिन कुमार ने बताया कि उसका एसबीआई में खाता है। एटीएम से रुपये निकालने के दौरान किसी ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। उसके एटीएम से बाहर निकलने के कुछ समय बाद ही खाते से 12 हजार रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर मैसेज से उसे जानकारी हुई। पुलिस ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो