अवैध छुरे के साथ एक गिरफ्तार
स्याना। स्याना के बुलंदशहर स्टैंड पर चेकिंग के दौरान चाय की दुकान के पास युवक को पुलिस ने संदिग्ध हालत में पकड़ा। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास एक छुरा बरामद हुआ। पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।
बीती रात स्याना कोतवाली के एसएसआई आनंदवीर सिंह पुलिस बल के साथ बुलंदशहर स्टैंड के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान स्याना के मोहल्ला अकबराबाद निवासी सलीम उर्फ कलुवा की संदिग्ध स्थिति होने पर पुलिस ने उसे पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास एक छुरा बरामद हुआ। पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।