एटीएम कार्ड का नंबर पूछ खाते से उड़ाए 40 हजार
खुर्जा। ठगों ने बुधवार सुबह एक युवक से एटीएम कार्ड का नंबर पूछकर उसके खाते से चालीस हजार रुपये उड़ा लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद पीड़ित को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पहासू मार्ग निवासी विवेक पुत्र मन्नू सिंह ने बताया कि उसका एसबीआई में खाता है। बुधवार सुबह उसके मोबाइल पर अज्ञात कॉलर ने फोन कर खुद को बैंक का अधिकारी बताते हुए उससे खाते की सुरक्षा संबधित कुछ जानकारी मांगी। ठग ने पीड़ित से एटीएम कार्ड पर लिखा नंबर पूछते हुए ओटीपी भी पूछ लिया। इसके बाद विवेक के मोबाइल पर उसके खाते से 40 हजार रुपये की शॉपिग करने का मैसेज आया। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। ब्यूरो