जहांगीरपुर के व्यापारियान मोहल्ला निवासी पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन नगमा के पति इसराइल कुरैशी की हत्या के आरोप में कोतवाली पुलिस ने पांच नामजद समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हत्या का कारण एक दुकान को लेकर रंजिश बताई जा रही है। आरोपियों की तलाश में रात भर दबिश दी गई।
हत्या में आपदा नगर के मुनव्वर, जहांगीरपुर निवासी चंद्रमणि शर्मा, विनोद, सुधीर को नामजद किया गया है। लोगों की माने तो हत्या के पीछे दुकान का विवाद बताया जा रहा है। सीओ विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।