अछल्दा रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाली महिला की शिनाख्त हो गई है। मृतका अछल्दा निवासी सींचपाल की पत्नी मंजू थी। सींचपाल ने फफूंद जीआरपी में कपड़ों के आधार पर मृतका की शिनाख्त की है।
पूरनपुर अछल्दा में सिंचाई विभाग में सींचपाल के पद पर तैनात नितिन के अनुसार शनिवार को तीनों बेटे स्कूल गए थे। वह अपने बड़े बेटे की स्कूल फीस जमा करने बिधूना गए थे। इसी बीच पत्नी मंजू देवी (40) भरथना में बुआ के घर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने अछल्दा रेलवे स्टेशन पहुंचीं। इसी बीच वह मालगाड़ी की चपेट में आ र्गइं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह गुमसुम बैठी थीं। मालगाड़ी का हार्न सुनने के बाद वह प्लेटफार्म पर सैंडिल उतारकर मालगाड़ी के सामने कूद र्गइं। नितिन ने पत्नी के आत्महत्या करने को नकार दिया है। वहीं मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मंजू मानसिक रूप से बीमार थीं।