फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला, फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला, फायरिंग का आरोप
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कमालपुर में ग्राम प्रधान के ऊपर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि उन लोगों ने उनके ऊपर फायरिंग भी की। शोर शराबा सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए। घायल ग्राम प्रधान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब 8.30 बजे गांव कमालपुर स्थित अपने घर पर ग्राम प्रधान शानू चौधरी आग सेंक रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडे से उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप है कि उन लोगों ने ग्राम प्रधान के ऊपर जान से मारने की नियत से फायरिंग भी की। शोर शराबा सुनकर गांव के लोग पहुंच गए। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों को देखकर आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। हमले में घायल ग्राम प्रधान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। देहात थाना प्रभारी तपेश्वर सागर ने बताया मामला चुनावी रंजिश को लेकर सामने आ रहा है। जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें