फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियों सवार बदमाशों ने आतंकित कर लूटी,कार,नगदी, मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
हथियारों के बल पर लूटी, कार, नकदी व मोबाइल
विज्ञापन


सिकंदराबाद। स्कार्पियों सवार बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात गोपालपुर जाने वाले रास्ते पर कार सवार चचेरे भाइयों को हथियारों के बल पर आतंकित कर कार, नकदी और मोबाइल लूट लिए। पीड़ितों ने घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र के जोखाबाद निवासी जितेंद्र पुत्र भागमल ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह अपनी पत्नी को मायके छोड़ने के बाद अपने ताऊ के लड़के योगेश के साथ स्विफ्ट कार से वापस घर लौट रहा था। बताया रात करीब नौ बजे जैसे ही वह गोपालपुर को जाने वाले रास्ते पर पहुंचा तभी पीछे से आ रहे स्कार्पियो सवार चार बदमाशों ने उसे ओवर टेक कर रोक लिया और हथियारों के बल पर कार, 4700 रुपये, मोबाइल समेत अन्य सामान लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश धमकी देते हुए मौके से भाग गए। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें