फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र की एक गांव निवासी महिला ने कोर्ट के आदेश पर अपने देवर और उसके साथी पर सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही पीड़िता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का भी आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसकी शादी 2013 में गाजियाबाद निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुराली उससे खुश नहीं थे और अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये और प्लाट की मांग करते थे। अक्तूबर 2018 में उसके ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। वह अपने मायके रहने लगी इस दौरान गांव में पंचायत हुई और उसके ससुराली उसे घर ले जाने के लिए मान गए। आरोप है कि 11 नवंबर को उसका देवर अपने एक साथी संग उसके मायके आया और उसे अपने साथ लेकर ससुराल ने जाने लगा। इस दौरान गांव से निकलने के बाद पड़ोस के गांव में एक ट्यूबवेल पर ले जाकर उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। साथ ही पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसने घटना की तहरीर पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की, जिसके चलते उसे न्यायालय का सहारा लेना पड़ा। वहीं देहात कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं था। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें