फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय का शिकार करते हुए एक दबोचा, तीन फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलगाय का शिकार करते हुए एक दबोचा, तीन फरार
विज्ञापन

पहासू। क्षेत्र के गांव खेड़ा में सोमवार रात नीलगाय का शिकार करते हुए एक आरोपी को ग्रामीणों ने दबोच लिया। जबकि तीन आरोपी भागने में सफल रहे। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। मौके से पुलिस ने मांस और सफारी गाड़ी बरामद की है। पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा में सोमवार देर शाम चार लोग नीलगाय का शिकार करने पहुंच गए। जैसे ही ग्रामीणों को जानकारी मिली तो काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर जंगल की तरफ दौड़ पड़े। उन्होंने मौके से एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि तीन आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से मांस और सफारी गाड़ी बरामद की है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसओ पहासू अखिलेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी हसीब निवासी अलीगढ़ समेत तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें