फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 23 हजार

Sat, 26 Dec 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में फिर एटीएम बदलकर खाते से रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तीन के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


देवीपुरा निवासी धर्मवीर सिंह पुत्र सुरेश चंद ने बताया कि वह पालिका में सफाई कर्मचारी हैं। बैंक ऑफ इंडिया में उसका बचत खाता है। 24 दिसंबर को सिविल लाइन स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से वह रुपया निकालने गए थे।

जब वह रुपये निकालने लगे तो तीन अज्ञात युवक केबिन में घुस आए। इस दौरान धर्मवीर रुपये निकालकर जाने लगा। तभी एक युवक ने प्रोसेसिंग को कैंसल करने नाम पर उसके हाथ से एटीएम कार्ड ले लिया।
विज्ञापन


फिर कार्ड को हाथ में लेने के बाद उसे लौटा दिया। इसके बाद धर्मवीर एटीएम कार्ड को बिना देखे जेब में डाल लिया। जैसे ही धर्मवीर घर पहुंचा उसके मोबाइल पर 23 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया।
विज्ञापन


इसके बाद उसने एटीएम कार्ड चेक किया तो उस पर पंकज नाम लिखा था। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें