फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों को ट्रक ने रौंदा, मौत

Sat, 26 Dec 2015 11:03 PM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर शनिवार देर शाम बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने रौंद दिया। दुर्घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन



प्रतापगढ़ के कोंहड़ौर निवासी बृजलाल सोनी (35) और शिवलाल चौरसिया (26) शनिवार शाम बाइक से निमंत्रण में रामगंज आए थे। रात आठ बजे दोनों वापस कोंहड़ौर जा रहे थे। इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर पीपरपुर क्षेत्र में त्रिसुंडी गांव के पास तेज रफ्तार में जा रहे ट्रक ने दोनों को रौंद दिया।

दुर्घटना में बृजलाल व शिवलाल की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें