फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, गंभीर
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर रोड पर शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए युवक को जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला देवीपुरा निवासी राजेंद्र कुमार पर केशव कुमार नोएडा स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। बताया कि शुक्रवार देर रात वह अपनी बाइक से खुर्जा से बुलंदशहर लौट रहा था। गांव चांदपुर से बुलंदशहर की ओर आते समय अज्ञात वाहन ने पीछे से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजेंद्र कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने उसे गंभीर हालत में स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि सिर में गंभीर चोट आई है, परिजन उसके होश में आने का इंतजार कर रहे हैं। मामले में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें